राजस्थान

Bikaner: बीकानेर के वार्ड 73 में सियासी घमासान, मेयर के दो दावेदार आमने-सामने

Admindelhi1
31 Aug 2026 4:45 PM IST
Bikaner: बीकानेर के वार्ड 73 में सियासी घमासान, मेयर के दो दावेदार आमने-सामने
x
बीकानेर नगर निगम चुनाव में वार्ड 73 सबसे चर्चित, दो मेयर दावेदार आमने-सामने

बीकानेर: बीकानेर नगर निगम चुनाव में सबसे चर्चित वार्ड 73 अब पूरे शहर की नजरों में आ गया है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्व मंत्री डाॅ. बुलाकी दास कल्ला के भतीजे अनिल कल्ला ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस वार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां चुनावी मुकाबला दो मेयर के प्रबल दावेदारों के बीच है। कांग्रेस की टिकट पर अनिल कल्ला का सीधा मुकाबला भाजपा के कद्दावर नेता दीपक पारीक से है और दोनों ही नेता मेयर की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं।

अब जब दो मेयर दावेदार एक ही वार्ड में आमने-सामने आ गए हैं, तो वार्ड 73 का यह चुनाव सिर्फ पार्षद का चुनाव नहीं रहा, बल्कि यह तय करेगा कि बीकानेर की मेयर की कुर्सी का भविष्य किस ओर जाएगा।

Next Story