राजस्थान

Bikaner: सीबीईओ ऑफिस में अधिकारी स्टाफ द्वारा किया गया पौधारोपण

Admindelhi1
20 July 2024 11:44 AM IST
Bikaner: सीबीईओ ऑफिस में अधिकारी स्टाफ द्वारा किया गया पौधारोपण
x

बीकानेर: 'एक पोधा देश के नाम' कार्यक्रम के तहत आज मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय नोखा में प्रत्येक अधिकारी स्टाफ द्वारा एक-एक पौधा लगाया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी माया बजाड़ ने सभी कर्मचारी अधिकारियों को एक-एक पौधे के प्रति जिम्मेदारी निभाने की शपथ दिलाई।

पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने और स्कूलों में संदेश देने के लिए वन महोत्सव और वृक्षारोपण गहन अभियान के तहत मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा यह एक नई पहल है।

संदर्भ व्यक्ति हंसराज गोदारा सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्याम सुंदर, राजेंद्र सिंह देपावत, मुरलीधर, बजरंग लाल, उम्मेद सिंह, लक्ष्मी नारायण, दिनेश उपाध्याय, बिसरत अली, त्रिलोकचद आदि सभी ने अपने-अपने पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली।

Next Story