राजस्थान
Bikaner: वंदे गंगा जन अभियान से जुड़कर लोगों ने लिया जल बचाने का संकल्प
Admindelhi1
31 May 2026 5:05 PM IST

x
जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में साइकिल रैली आयोजित
बीकानेर: 'वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान' के तहत जिला खेल अधिकारी कार्यालय द्वारा रविवार को जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली आयोजित की गई। रैली सादुल स्पोर्ट्स स्कूल से शुरू होकर डॉ करणी सिंह स्टेडियम पहुंची। इसमें विद्यार्थियों एवं नागरिकों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया तथा सभी को 'जल बचाओ, भविष्य बचाओ' का संकल्प दिलाते हुए शपथ दिलाई गई। जनभागीदारी से जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया गया।
साइकिल रैली को जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र कुमार हर्ष और साइक्लिंग कोच राधाकिशन छँगाणी ने हरी झंडी दिखाई। साईकिल रैली में कोच श्रवण भाम्भू, सुरेंद्र कूकना, जेठाराम, दयालाराम, बस्तीराम विश्नोई और निशा लिम्बा आदि मौजूद रहे।
Tagsबीकानेरवंदे गंगा जन अभियानजुड़करजल बचानेसंकल्पBikanerVande Ganga Jan AbhiyanJoin the pledge to save water. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





