राजस्थान

Bikaner: बीकानेर में एनएसयूआई का बड़ा आंदोलन, कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

Admindelhi1
14 Aug 2026 8:00 AM IST
Bikaner: बीकानेर में एनएसयूआई का बड़ा आंदोलन, कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
x
एनएसयूआई के नेतृत्व में छात्र नेताओं का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू

बीकानेर: छात्रहितों की आवाज बुलंद करने के लिए आज एनएसयूआई बीकानेर के नेतृत्व में बीकानेर कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की गई।

एनएसयूआई बीकानेर जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में सुबह 9 बजे से शुरू हुई इस हड़ताल में सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। श्रीकृष्ण गोदारा और अभिमन्यु जाखड़ भूख हड़ताल पर बैठे हैं ।

हड़ताल के प्रमुख कारणाें में राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव तुरंत बहाल किए जाएं, बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों में परीक्षा सेंटर और एम.ए. संकाय खोले जाएं, बीकानेर जिले के स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी की जाए शामिल है।

श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। यह गूंगी-बहरी सरकार तब तक नहीं जागेगी जब तक छात्र सड़कों पर नहीं उतरेंगे। यदि समय रहते हमारी मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

धरना स्थल पर राजेश गोदारा, रामजस कसवां, रणजीत सिंह, घनश्याम कलीराना, मुरली,किशन सारण, सीताराम जांगू,अभिषेक मेघवाल,सोनू जोशी,आकाश पंवार,दिनेश, मनीष आदि छात्र उपस्थित रहे।

Next Story