राजस्थान

Bikaner: शहर में नई मार्शल आर्ट एकेडमी और योगा स्टूडियो शुरू

Admindelhi1
25 April 2026 11:18 AM IST
Bikaner: शहर में नई मार्शल आर्ट एकेडमी और योगा स्टूडियो शुरू
x

बीकानेर: स्थानीय शिववैली, गंगाशहर रोड में पीएसटी मार्शल आर्ट एकेडमी एवं अर्हम योगा स्टूडियो का भव्य शुभारंभ उपमहानिरीक्षक आरपीटीसी जोधपुर देवेंद्र कुमार बिश्नोई एवं कर्नल हेम सिंह शेखावत के सानिध्य में हुआ।

इस अवसर पर महारानी कॉलेज के प्राचार्य नवदीप सिंह, सुनील दत्त नागल तथा सीताराम कच्छावा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरंभ में कूडो राजस्थान की अध्यक्ष एवं योगा विशेषज्ञ सोनिका सेन, नगेंद्र सिंह शेखावत तथा एडवोकेट श्रीभगवान मारू ने अतिथियों का माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

उद्घाटन अवसर पर मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने तालियां बजाकर प्रोत्साहित किया। पीएसटी मार्शल आर्ट एकेडमी के टेक्निकल डायरेक्टर रेन्शी प्रीतम सेन ने बताया कि बीकानेर शहर में अकादमी पिछले 25 वर्षों से लगातार सेल्फ डिफेंस और फिटनेस का प्रशिक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान जीवनशैली में फिटनेस की अत्यधिक आवश्यकता है और बढ़ते आपराधिक माहौल को देखते हुए सेल्फ डिफेंस भी जरूरी हो गया है। अकादमी द्वारा अत्याधुनिक उपकरणों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे पूर्व भी अकादमी ने अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों के साथ मिलकर बीकानेर के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया है।

रेन्शी प्रीतम सेन ने बताया कि सप्ताहांत में सभी आयु वर्ग की लड़कियों एवं महिलाओं को सेल्फ डिफेंस का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन ज्योतिप्रकाश रंगा ने किया।

Next Story