राजस्थान

Bikaner: बीकानेर में पत्रकारों ने उठाई भूखंड आवंटन की मांग, बैठक में बनी रणनीति

Admindelhi1
13 Aug 2026 9:09 PM IST
Bikaner: बीकानेर में पत्रकारों ने उठाई भूखंड आवंटन की मांग, बैठक में बनी रणनीति
x
वंचित पत्रकारों के लिए भूखंड की मांग, बीकानेर में पत्रकारों की बैठक

बीकानेर: जिले में रियायती दर पर भूखंड आवंटन से वंचित पत्रकारों का डाटा संकलित कर सरकार को सौंपने के अभियान का आज आगाज हुआ। बीकानेर में सर्किट हाउस के सामने गांधी पार्क में वंचित पत्रकारों का हक दिलवाने के लिए बड़ी संख्या में पत्रकार एकत्रित हुए।

इस मीटिंग में'रियायती दर पर भूखंड आवंटन योजना-2002' की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार भवानी जोशी ने कहा कि किसी भी पात्र पत्रकार को भूखंड से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। दस्तावेजों की कमी पूर्ति करने में सहयोग किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार नीरज जोशी ने कहा कि पत्रकारों और सभी संगठनों को को आगे आकर ऐसे अभियान में सहयोग करना चाहिए, ताकि वंचित पत्रकारों के सही डाटा के आधार पर सरकार कोई निर्णय ले सकें। जार के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार श्याम मारू ने कहा कि जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) इस अभियान को गति देगा और इसे राजस्थान के सभी जिलों में चलाया जाएगा और पात्र पत्रकार को भूखंड आवंटित करवाने तक जारी रहेगा। सरकार ने उनकी बात नहीं मानी तो धरना प्रदर्शन जैसे कदम भी उठाए जाएंगे। जार के जिलाध्यक्ष प्रमोद आचार्य ने कहा कि सभी साथियों को एकजुटता बनाए रखनी होगी।

इस अवसर पर भूखंड से वंचित बड़ी संख्या में पत्रकारों ने फार्म भरकर वापस जमा करवाए।

Next Story