Bikaner: जया किशोरी की ‘ड्रीम टू रियलिटी 2.0’ बीकानेर आगमन

बीकानेर: रोटरी क्लब रॉयल्स और अपराइज के संयुक्त तत्वाधान में, बीकाजी ग्रुप एवं आदित्य कैपिटल के प्रमुख सहयोग से, बीकानेर में एक भव्य मोटिवेशनल एवं स्पिरिचुअल इवेंट "ड्रीम टू रियलिटी 2.0" का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश की सुप्रसिद्ध युवा वक्ता सुश्री जया किशोरी जी बीकानेर आकर युवाओं और समाज का मार्गदर्शन करेंगी।
क्लब अध्यक्ष प्रियंका शंगारी ने बताया कि यह कार्यक्रम मूल रूप से 11 मई को निर्धारित किया गया था, लेकिन भारत-पाक विवाद के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। रोटे विपिन लड्ढा ने पुष्टि की कि अब इसका आयोजन आगामी 6 जुलाई को शाम 6 बजे, महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में किया जाएगा।
प्रकल्प चेयरमैन डॉ. विकास पारीक ने इस कार्यक्रम के पीछे के महत्वपूर्ण उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में युवा वर्ग अवसाद और नशे जैसी बुरी लतों का शिकार होकर अपने भविष्य को अंधकारमय बना रहे हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य ऐसे युवाओं, छात्रों और युवा उद्यमियों को सही दिशा प्रदान करना है, ताकि वे अपने भविष्य का निर्माण कर सकें और परिवार, समाज तथा प्रदेश के विकास में सकारात्मक योगदान दे सकें।
वरिष्ठ रोटे भूपेंद्र मिड्ढा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के लिए विभिन्न क्षेत्रों से स्पॉन्सर्स एकत्र किए गए हैं। इस आयोजन से प्राप्त आय का उपयोग जनहितार्थ किसी स्थाई सेवा में किया जाएगा, जिससे समाज को दीर्घकालिक लाभ मिल सके। क्लब अध्यक्ष रोटे गोपाल अग्रवाल ने बताया कि "ड्रीम टू रियलिटी" कार्यक्रम का यह दूसरा संस्करण है। पिछले वर्ष इसी श्रृंखला के तहत सुप्रसिद्ध वक्ता सोनू शर्मा जी का मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उस कार्यक्रम से प्राप्त आय का उपयोग करके क्लब द्वारा शव वाहन 'रोटरी स्वर्ग रथ' की सेवा विपदाग्रस्त और जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध करवाई जाती है। यह दर्शाता है कि यह आयोजन केवल प्रेरणा ही नहीं देता, बल्कि ठोस सामाजिक कार्य भी करता है।
"ड्रीम टू रियलिटी" इवेंट की तैयारियों के संदर्भ में चेयरमैन रुचि दफ्तरी ने बताया कि दोनों क्लबों की एक मजबूत टीम का गठन किया गया है, जिसमें चांदनी करनानी, डॉ. निकिता गुप्ता, शिवाली कोठारी, अक्षिता बैद, नेहा ओझा, रिया अग्रवाल सहित जगदीप सिंह ओबेरॉय, विपिन लड्ढा, ज्योति प्रकाश रंगा, गौरव चौधरी, रमेश अग्रवाल, हेमंत शेखानी, राजेश खत्री, शिशिर शर्मा, विनोद माली, पुनीत खत्री, सचिन शर्मा, पीयूष शंगारी, सुनील गेरा आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।
क्लब सचिव सुनील चमडिया ने बताया कि कार्यक्रम में चैरिटी के भाव को देखते हुए दानदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है। बीकाजी ग्रुप और आदित्य कैपिटल जैसे प्रमुख स्पॉन्सर्स के साथ, थेम्स प्लाई, एम एम ग्रुप, कॉन्सेप्ट कोचिंग, वेथोनिक फाइनेंशियल, जीवन रक्षा अस्पताल, स्व. श्रीमती गोमादेवी चैरिटेबल फाउंडेशन सहित रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट, मोटिवेशनल स्पीकर गोविंद भादू, बीकानेर प्रोसलिन, श्री बालाजी स्वीट्स, आरका ग्रीनर्जी, केशव गोल्ड, श्री टिंबर एवं प्लाईवुड, झकास पापड़, मरुधर लज़ीज़, एपेक्स हॉस्पिटल, श्रीराम भुजिया एवं पापड़, आर के पब्लिक सी. सैक. स्कूल, आदित्य बिल्ड डेवलपर, इंडिया सोलर, टाइगर लॉन्गी मिर्च, रिद्धि सिद्धि ज्वैलर्स, राजेश चुरा एंड कंपनी, डी एल एम आर्किटेक्ट्स एवं इंटीरियर्स जैसे कई अन्य प्रायोजक और मीडिया पार्टनर भी इस नेक पहल का समर्थन कर रहे हैं।





