राजस्थान

Bikaner: इनाली फाउंडेशन देगा इलेक्ट्रॉनिक तकनीक आधारित कृत्रिम हाथ, जरूरतमंदों को राहत

Admindelhi1
31 Aug 2026 9:01 AM IST
Bikaner: इनाली फाउंडेशन देगा इलेक्ट्रॉनिक तकनीक आधारित कृत्रिम हाथ, जरूरतमंदों को राहत
x
इलेक्ट्रॉनिक तकनीक से तैयार कृत्रिम हाथ उपलब्ध कराएगा इनाली फाउंडेशन

बीकानेर: मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानते हुए रोटरी क्लब, बीकानेर द्वारा इनाली फाउंडेशन, पुणे, रोटरी क्लब ऑफ पुणे तथा आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय, गंगाशहर, बीकानेर के सहयोग से स्वर्गीय सुन्दर देवी डागा धर्मपत्नी स्वर्गीय चम्पालाल डागा की पुण्य स्मृति में 1 एवं 2 सितम्बर 2026 को एक विशेष निःशुल्क इलेक्ट्रॉनिक (बैटरी संचालित) कृत्रिम हाथ शिविर का आयोजन किया जाएगा।

रोटरी क्लब बीकानेर के सचिव कुणाल कोचर ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ऐसे जरूरतमंद व्यक्तियों को आधुनिक तकनीक से निर्मित कृत्रिम हाथ उपलब्ध करवाना है, जिन्होंने किसी दुर्घटना अथवा अन्य कारणों से अपना हाथ गंवा दिया है। इस पहल से लाभार्थियों को दैनिक जीवन के कार्य अधिक सहजता, आत्मविश्वास एवं सम्मान के साथ करने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन 1 एवं 2 सितम्बर 2026 को रोटरी क्लब भवन, पॉलिटेक्निक रोड, शादुलगंज, बीकानेर में किया जाएगा। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक एवं बैटरी संचालित कृत्रिम हाथ निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। कुणाल कोचर ने कहा कि इनाली फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले ये कृत्रिम हाथ आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक तकनीक पर आधारित हैं। इनका उद्देश्य केवल शारीरिक कमी की पूर्ति करना नहीं, बल्कि लाभार्थियों को दैनिक गतिविधियों में अधिक स्वतंत्रता एवं आत्मनिर्भरता प्रदान करना भी है। इस प्रकार का कृत्रिम हाथ प्राप्त करने वाले व्यक्ति अपने जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और स्वावलंबन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकेंगे। रोटरी क्लब, बीकानेर ने ऐसे सभी जरूरतमंद व्यक्तियों एवं उनके परिजनों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन आधुनिक तकनीक की सहायता से अपने जीवन को बेहतर बना सकें।

Next Story