राजस्थान

Bikaner: सैकड़ों लोगों ने पिंजरा प्रोल गोशाला में रुद्राभिषेक में लिया भाग

Admindelhi1
10 Aug 2024 5:13 AM GMT
Bikaner: सैकड़ों लोगों ने पिंजरा प्रोल गोशाला में रुद्राभिषेक में लिया भाग
x

बीकानेर: गजनेर रोड स्थित श्री गंगा जयंती पिंजाप्रोल गौशाला परिसर में सावन माह में लगातार रुद्राभिषेक किया जा रहा है। पंडित राजेंद्र किराडू टीम के हिमांशु दामोदर किराडू, आनंद पुरोहित, श्री मोहन व्यास, भवानी शंकर व्यास सुबह गौ पूजन से पहले रुद्राभिषेक कर रहे हैं। रुद्राभिषेक में सैकड़ों गौभक्त भाग ले रहे हैं.

बालसंत छैलबिहारी व समाज सेवी देव किशन चांडक की मौजूदगी में गौ सेवक गौ आरती के अलावा कीर्तन भजन व पुष्प वर्षा के साथ गौ माता की परिक्रमा कर रहे हैं। गायों के लिए 14 क्विंटल उत्तम मिश्रित शर्बत लापसी की महागोप्रसादी तैयार की जा रही है। मनु महाराज ने बताया कि शुक्रवार को गौ प्रसादी यश चांडक, प्रेमलता चांडक, शांति देवी बजरंग लाल चांडक, दुर्गा देवी रतन लाल डागा परिवार द्वारा की गई। इस अवसर पर परमानंद किशोर चांडक, द्वारका प्रसाद लड्ढा, पृथ्वीसिंह पंवार, रतनलाल बिहाणी आदि भी मौजूद थे।

Next Story