राजस्थान

Bikaner: स्वस्थ युवा समाज और देश के विकास की कुंजी: सिद्धि कुमारी

Admindelhi1
16 March 2026 2:30 AM IST
Bikaner: स्वस्थ युवा समाज और देश के विकास की कुंजी: सिद्धि कुमारी
x
"युवाओं के स्वास्थ्य पर सिद्धि कुमारी का संदेश"

बीकानेर: बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में रविवार को आधुनिक जिम सेंटर का उद्घाटन बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सिद्धि कुमारी ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि डॉ. करणी सिंह से जुड़ी इस ऐतिहासिक खेल भूमि पर आधुनिक जिम सेंटर की शुरुआत बीकानेर के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आज के समय में खेलों के साथ शारीरिक फिटनेस भी उतनी ही जरूरी है। इस जिम सेंटर से युवाओं और खिलाड़ियों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। उन्होंने युवाओं से नियमित व्यायाम करने और खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। उनका कहना था कि स्वस्थ और फिट युवा ही देश और समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं।

जिला खेल अधिकारी सुरेन्द्र हर्ष ने बताया कि इस जिम सेंटर से खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस, ताकत और स्टैमिना बढ़ाने में मदद मिलेगी। खेल विभाग इसकी नियमित और व्यवस्थित रूप से देखरेख करेगा, ताकि खिलाड़ी यहां प्रशिक्षण लेकर अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने भी इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे बीकानेर के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।

इस अवसर पर कोषाधिकारी धीरज जोशी, जिला खेल अधिकारी सुरेन्द्र हर्ष, खेल प्रेमी माणक व्यास तथा पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी भगवानाराम सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Next Story