राजस्थान

Bikaner : देर रात शहर के बड़ा बाजार इलाके में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक

Tara Tandi
1 May 2024 1:56 PM IST
Bikaner : देर रात शहर के बड़ा बाजार इलाके में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक
x
बीकानेर : कोतवाली थाना इलाके के बड़ा बाजार में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। मंगलवार देर रात लगी आग ने दो मंजिला गोदाम को तेजी से अपनी जद में ले लिया। आग से दोनों गोदामों में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। इसमें एक किराना की दुकान का गोदाम था तो वहीं दूसरा एक बैंड कंपनी का ऑफिस था। संकरी गलियां होने के कारण सूचना देने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच पाई।
प्राप्त जानकारी अनुसार बड़ा बाजार में देर रात करीब तीन बजे आग लग गई। इस बिल्डिंग में बाबू बैंड व प्रेम किराना स्टोर का गोदाम है। यहां बाबू बैंड के म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट के साथ ही प्रेम किराना स्टोर का लाखों रुपए का सामान रखा हुआ था। देर रात में आग लगने के कारण आग का काफी देर बाद पता चल पाया, इससे आग ज्यादा बढ़ गई। हवा के साथ आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों को पता चलने पर उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। संकरी गलियां होने के कारण दमकल कर्मियों को पहुंचने में काफी समय लग गया।
Next Story