राजस्थान

Bikaner: विहिप के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाषचंद्र जोशी का निधन, दी श्रद्धांजलि

Admindelhi1
13 Aug 2026 6:39 PM IST
Bikaner: विहिप के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाषचंद्र जोशी का निधन, दी श्रद्धांजलि
x
सुभाषचंद्र जोशी के निधन की खबर से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में मायूसी

बीकानेर: भारतीय सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त कमांडेंट सुभाषचंद्र जोशी का आज प्रातः निधन हो गया। जोशी भारतीय सीमा सुरक्षा बल के ऐसे पहले सिपाही रहे जिनके जीवनकाल में ही उनके नाम से अगरतला में सीमा चौकी बनाई गई थी। अपने सैन्य सेवाकाल में अनेकों मैडल और सम्मान को प्राप्त करने वाले दबंग सैन्य अधिकारी सुभाषचंद्र जोशी 1977 से 1998 तक ईस्टर्न कमांड में रहे जहां उन्होंने कई बोड़ो उग्रवादियों का भी सफाया किया।

जोशी विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष के पद पर भी रहे तथा अपनी प्रखर हिंदूवादी सोच के चलते डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया, डॉक्टर मोहनभागवत, अशोक सिंघल जैसे प्रमुख व्यक्तियों के करीबी थे। सुभाषचंद्र जोशी 80 वर्ष के थे।

उनके पुत्र दीपांशु जोशी ने यह जानकारी दी।

Next Story