राजस्थान
Bikaner: रोजगार एवं कॅरियर मेलाः राजकीय डूंगर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने क्यूआर कोड
Tara Tandi
24 Sept 2024 5:50 PM IST

x
Bikaner बीकानेर । बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास की पहल पर विधायक सेवा केन्द्र और रोजगार विभाग द्वारा 30 सितम्बर को होने वाले रोजगार मेले के मद्देनजर काॅलेज संपर्क अभियान मंगलवार को जारी रहा। इस दौरान राजकीय डूंगर काॅलेज के विद्यार्थियों को क्यूआर कोड से पंजीकरण के बारे में बताया गया। मौके पर ही बड़ी संख्या में युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। प्राचार्य डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि काॅलेज के सभी विभागों में क्यूआर कोड चस्पा किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक युवा अपना पंजीकरण करवा सकें। डाॅ. श्याम सुंदर ज्याणी ने कहा कि युवा ऐसे आयोजनों का लाभ उठाएं। उल्लेखनीय है कि एमएम ग्राउंड में लगने वाले मेले के क्यूआर कोड से पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। इसके मद्देनजर महाविद्यालयों में जागरुकता का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मेले के लिए नियोक्ताओं का पंजीकरण भी क्यूआर कोड के माध्यम से करवाया जा रहा है। अगले तीन दिनों तक युवाओं को बल्क एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
कॅरियर काउंसलिंग की रहेगी व्यवस्था
विधायक श्री जेठानंद व्यास ने बताया कि मेले में युवाओं के लिए निजी क्षेत्रों में रोजगार, ऋण आवेदन और कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण के साथ ही कॅरियर काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए मेला स्थल कॅरियर काउंसलिंग काॅर्नर स्थापित किया जाएगा। जहां काउंसलर्स द्वारा बारहवीं और स्नातक सहित विभिन्न स्तर के अध्ययन पूर्ण करने के पश्चात कॅरियर की संभावनाओं के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए कांउसलर पैनल गठित किया गया है।
TagsBikaner रोजगार कॅरियर मेलाराजकीय डूंगर महाविद्यालयविद्यार्थियों क्यूआर कोडBikaner Employment Career FairGovernment Dungar CollegeStudents QR Codeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





