राजस्थान
Bikaner: जिला कलेक्टर ने की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा
Tara Tandi
23 July 2025 6:40 PM IST

x
Bikaner बीकानेर । जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज से जुड़ी प्राथमिकताओं को समझते हुए सभी अधिकारी इनका प्राथमिकता से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार लापरवाही नहीं हो।
जिला कलक्टर ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण विकास से संबंधित बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तरीय पौधाशालाओं को एक्टिव रखें। यहां छाया, पानी की व्यवस्था हो तथा अधिक से अधिक पौध तैयार हो। उन्होंने प्रत्येक पंचायत समिति में दस-दस पौधशालाओं को माॅडल के तौर पर विकसित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि संबंधित विकास अधिकारी इनकी नियमित माॅनिटरिंग करें।
श्रीमती वृष्णि ने ग्रामीण क्षेत्रों में फाॅर्म पौंड और निजी डिग्गियों की आवश्यकता के आधार पर सर्वे करते हुए पांच अगस्त तक इनके प्रस्ताव उपलब्ध करवाने तथा 10 अगस्त तक इनकी स्वीकृति जारी करने के निर्देश दिए। पीएम आवास योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वीकृत आवास को प्रारम्भ करवाया जाए। यहां श्रमिकों का नियोजन किया जाए तथा जियो टैग का कार्य भी प्राथमिकता से करें। उन्होंने मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 के बारे में जाना। अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि प्रत्येक पंचायत समिति में एक आंगनबाड़ी केन्द्र को ‘माॅडल’ रूप में विकसित करें। यहां बच्चों के अनुकूल माहौल हो। फर्नीचर, रंग-रोगन, खेल सामग्री सहित अन्य व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से हों। उन्होंने कहा कि सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी केन्द्र को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सांसद तथा विधायक क्षेत्र विकास निधि की समीक्षा की। विद्यालयों में चारदीवारी और शौचालय निर्माण कार्यों के बारे में जाना।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, प्रशिक्षु आईएएस स्वाति शर्मा सहित समस्त विकास अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
TagsBikaner जिला कलेक्टरग्रामीण विकासपंचायती राज विभागकार्यों समीक्षाBikaner District CollectorRural DevelopmentPanchayati Raj DepartmentWork Reviewजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





