राजस्थान
Bikaner: जिला कलेक्टर ने उदयरामसर चारागाह में किया पौधारोपण
Tara Tandi
22 July 2025 4:54 PM IST

x
Bikaner बीकानेर । जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने मंगलवार को उदयरामसर चारागाह में पौधारोपण किया। उन्होंने बड़ का पौधा लगाया और बताया कि इस चारागाह क्षेत्र में इस वर्ष दो हजार पौधे लगाए जाएंगे। इनमें से 1300 पौधे लगाए जा चुके हैं तथा सात सौ पौधे लगाए जा रहे हैं। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले मे हरियालो राजस्थान अभियान के तहत इस वर्ष 50 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है। इसमें ग्रामीण विकास, पंचायती राज और मनरेगा के माध्यम से 7 लाख 28 हजार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चरागाह में लगाए गए सभी पौधों की नियमित देखभाल की जाए। उन्होंने बताया कि चरागाह में अब तक
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी श्री सोहन लाल ने शीशम का पौधा लगाया। उन्होंने बताया कि इस चारागाह क्षेत्र में पौधे लगाने का अभियान गत वर्ष शुरू हुआ। यहां पांच हजार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यहां के प्रत्येक पौधे को बूंद-बूंद सिंचाई पद्धति से जोड़ा गया है। पानी के लिए ट्यूबवैल और तलाई बनाई गई है। वहीं एलोवेरा के दस हजार पौधों का रोपण यहां किया गया है।
इस दौरान सहायक अभियंता मुकेश आहूजा, जेटीए रामनिवास और हेमंत यादव सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
TagsBikaner जिला कलेक्टरउदयरामसर चारागाहकिया पौधारोपणBikaner District CollectorUdayramsar Pasturedid plantationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





