राजस्थान

Bikaner: डिजिटल बाल मेला 2026 अभियान शुरू

Admindelhi1
22 Feb 2026 10:11 PM IST
Bikaner: डिजिटल बाल मेला 2026 अभियान शुरू
x

बीकानेर: डिजिटल बाल मेला 2026 का नया अभियान शुरू किया गया है। आयोजकों ने बताया कि बच्चों के लिए पंजीकरण निःशुल्क है। अभियान के तहत राजस्थान स्थापना दिवस पर 1 से 3 अप्रैल तक जयपुर में तीन दिवसीय ‘जयपुर बाल महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा।

महोत्सव का आयोजन सांगानेर स्थित पिंजरा पोल गौशाला में होगा, जिसमें प्रदेश के 41 जिलों के बच्चे भाग ले सकेंगे। फ्यूचर सोसाइटी के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि अभियान का पोस्टर राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जारी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक है कि बच्चे अपने जिले की विशेषताओं को प्रदेश के सामने रखें।

डिजिटल बाल मेला की संस्थापक जान्हवी शर्मा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। महोत्सव में प्रत्येक जिले की झांकी बच्चों द्वारा तैयार की जाएगी, जिसमें वे अपने जिले के पर्यटन स्थलों, लोक परंपराओं, व्यंजन, हस्तशिल्प, लोक संगीत और स्थानीय नायकों को प्रस्तुत करेंगे।

भाग लेने के इच्छुक बच्चों को अपने जिले की विशेषताओं पर वीडियो बनाकर डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट digitalbaalmela.com या व्हाट्सएप नंबर 8005915026 पर पंजीकरण करना होगा। जिलास्तर पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रत्येक जिले से चयनित चार बच्चों को जयपुर भ्रमण का अवसर मिलेगा।

Next Story