राजस्थान

Bikaner: रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान, टीम आवर फॉर नेशन की पहल

Admindelhi1
18 May 2026 9:37 AM IST
Bikaner: रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान, टीम आवर फॉर नेशन की पहल
x
स्टेशन पर स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान

बीकानेर: भीषण गर्मी और तेज हीट वेव के बीच टीम आवर फॉर नेशन के सदस्यों ने शनिवार सुबह बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित एस्केलेटर एंट्री क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर समाज सेवा का संदेश दिया।

अभियान के दौरान पार्किंग एवं सजावटी क्षेत्र की गहन सफाई की गई तथा लगभग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली कचरा हटाया गया। टीम सदस्यों ने धूल, प्लास्टिक, पुराने बैनर और अन्य गंदगी हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया। विशेष बात यह रही कि टीम के प्रेरणास्रोत सुधीश शर्मा के बीकानेर से बाहर होने के बावजूद सदस्यों का उत्साह कम नहीं हुआ। टीम के सदस्यों ने समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ अभियान को सफल बनाया।

टीम सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। “हर सप्ताह कुछ समय राष्ट्र के नाम” की भावना के साथ टीम लगातार शहर में स्वच्छता और जनजागरण के कार्य कर रही है। रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर चलाए गए अभियान की यात्रियों और आमजन ने भी सराहना की।

अभियान में सीए वसीम रज़ा, पुरुषोत्तम शर्मा, गुरमोहन सेठी, इन्द्र सिंह, गजेंद्र सिंह, बसंत, भवानी सिंह राजपुरोहित, डॉ. रेखा श्रीवास्तव, दीपा सिंह, वंदना शर्मा, चन्द्रकला उपाध्याय, डॉ. फारूक अहमद, किशोर भाटिया, मोहम्मद हसन, मानक व्यास, रामहंस मीना, राजू ड्रेसर एवं महेंद्र तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Next Story