राजस्थान

Bikaner: बीकानेर रेल मंडल की ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार तीन दिन नहीं हुई कोई ट्रेन लेट

Admindelhi1
17 July 2026 9:39 AM IST
Bikaner: बीकानेर रेल मंडल की ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार तीन दिन नहीं हुई कोई ट्रेन लेट
x
बीकानेर रेल मंडल ने समयपालन में रचा इतिहास, 100% रिकॉर्ड कायम समयनिष्ठ संचालन से बीकानेर रेल मंडल ने बढ़ाया रेलवे का मान

बीकानेर: उत्तर- पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के दिशा-निर्देशन एवं सतत मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप मंडल ने ट्रेनों की समयपालनता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मंडल पर 13 जुलाई, 14 जुलाई एवं 15 जुलाई 2026 को संचालित ट्रेनों की समयपालनता 100 प्रतिशत दर्ज की गई है।

मंडल वाणिज्य प्रबन्धक वीरेंद्र जाेशी के अनुसार इस उपलब्धि के अंतर्गत मंडल से संचालित मेल/एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, दुरंतो, गरीब रथ तथा वंदे भारत एक्सप्रेस सहित सभी निर्धारित श्रेणी की ट्रेनों की समयपालनता 100 प्रतिशत रही। यह उपलब्धि यात्रियों को समयबद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मंडल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने इस उपलब्धि पर परिचालन, वाणिज्य, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार, विद्युत, यांत्रिक तथा सुरक्षा सहित सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी समयपालनता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रियों को उत्कृष्ट रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल बेहतर यात्री सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिबद्ध है।

Next Story