राजस्थान
Bikaner: बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन रविवार को
Admindelhi1
27 Feb 2026 10:55 PM IST

x
बीकानेर: संभाग मुख्यालय का पत्रकाराें का बड़ा संगठन बीकानेर प्रेस क्लब की ओर से रविवार, 1 मार्च को रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित होटल पाणिग्रहण में होली स्नेह मिलन समारोह और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
प्रेस क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि दोपहर 12:15 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को गौरव अवार्ड देकर सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में चंग पर धमाल सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल तथा रेंज आईजी ओमप्रकाश उपस्थित रहेंगे।
Tagsराजस्थानबीकानेरप्रेस क्लबहोली स्नेह मिलनरविवारRajasthanBikaner Press ClubHoli Sneh MilanSundayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





