राजस्थान
साइक्लिंग ट्रैक पर चमके बीकानेर के खिलाड़ी, भवानी शंकर को स्वर्ण और महिला टीम को कांस्य
Admindelhi1
28 Nov 2026 3:20 PM IST

x
अमृतसर में राजस्थान का परचम, भवानी शंकर भादू ने जीता राष्ट्रीय गोल्ड मेडल
बीकानेर: महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय साइक्लिंग ट्रैक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में 18 से 21 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में भवानी शंकर भादू ने स्क्रैच इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर राजस्थान का नाम रोशन किया।
वहीं, विश्वविद्यालय की महिला टीम की कृष्णा, सोमैया, वीरपाल और प्रियंका ने टीम परस्यूट इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया।
इस उपलब्धि पर कुलगुरु प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने खिलाड़ियों का स्वागत कर उनका उत्साह बढ़ाया। विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ. यशवंत गहलोत ने जानकारी देते हुए प्रशिक्षकों किशन पुरोहित और जेठाराम गाट को भी बधाई दी।
Next Story





