राजस्थान

Bikaner: 15 अगस्त तक होंगे प्री-बीपीएड व प्री-एमपीएड परीक्षा के आवेदन

Admindelhi1
13 Aug 2024 10:59 AM IST
Bikaner: 15 अगस्त तक होंगे प्री-बीपीएड व प्री-एमपीएड परीक्षा के आवेदन
x

बीकानेर: प्री-बीपीएड और प्री-एमपीएड परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी अब 15 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तय की गई थी।

दोनों पाठ्यक्रमों में अब तक 9800 आवेदन भरे जा चुके हैं। परीक्षा समन्वयक डाॅ. कपिल गौतम ने बताया कि प्री-बीपीएड परीक्षा के लिए 7300 और प्री-एमपीएड के लिए 2500 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ज्ञात हो कि राज्य के बीपीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए नोडल एजेंसी वर्धमान महावीर खुला यूनिवर्सिटी कोटा द्वारा पहली बार प्री परीक्षा आयोजित की जा रही है. यह परीक्षा 8 सितंबर को आयोजित की जाएगी.

Next Story