राजस्थान
Bikaner: अतिरिक्त निदेशक (कृषि) ने छत्तरगढ़ में विभागीय अधिकारियों की ली बैठक
Tara Tandi
3 March 2025 6:15 PM IST

x
Bikaner बीकानेर । अतिरिक्त निदेशक (कृषि) श्री टी. के. जोशी ने सोमवार को सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) छत्तरगढ़ कार्यालय का निरीक्षण किया। फील्ड स्टाफ अधिकारियों की बैठक ली और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व कृषि विभाग द्वारा अनुदानित योजनाओं की शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी कृषि विभागीय योजनाओं का समयबद्ध लाभ, पात्र किसानों को दिलवाया जाना सुनिश्चित करें। अतिरिक्त निदेशक (कृषि) जोशी ने फील्ड में अनुदानित कृषि योजना घटक डिग्गी, वर्मी कंपोस्ट यूनिट, तारबंदी इत्यादि का निरीक्षण किया एवं फसलों की स्थिति का जायजा लिया तथा क्षेत्र के किसानों के साथ चर्चा की।
इस दौरान संयुक्त निदेशक कृषि मदन लाल, सहायक निदेशक कृषि छत्तरगढ़ रुबीना परवीन, सहायक निदेशक (कृषि) मुख्यालय श्री सुरेंद्र मारू, कृषि अधिकारी श्री सोमेश कुमार तंवर व रमना तथा सहायक कृषि अधिकारी श्री सुभाष, श्री ओम प्रकाश मीना, श्री सुरेन्द्र, श्री राम स्वरूप लेधा आदि उपस्थित रहे।
TagsBikaner अतिरिक्त निदेशककृषि छत्तरगढ़विभागीय अधिकारियोंली बैठकBikaner Additional DirectorAgriculture Chhatargarhdepartmental officerstook meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





