राजस्थान

Bikaner: मंगलवार को धनवंतरी जयंती पर 9वें आरोग्य दिवस कार्यक्रम का होगा आयोजन

Tara Tandi
28 Oct 2024 6:33 PM IST
Bikaner: मंगलवार को धनवंतरी जयंती पर 9वें आरोग्य दिवस कार्यक्रम का होगा आयोजन
x
Jalore जालोर । धन्वन्तरी जयंती पर 29 अक्टूबर, मंगलवार को राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय जालोर के सभा भवन में 9वे आरोग्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. दिनेश कुमार जोशी ने बताया कि आयुर्वेद दिवस व धन्वन्तरी जयंती पर ‘‘वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद में नवाचार’’ थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमें गणमान्य नागरिक एवं विभाग के कार्मिक उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में चिकित्सालय में आरोग्य सप्ताह का का आयोजन कर आरोग्य से संबंधित जानकारी एवं चिकित्सा परामर्श दिया जा रहा हैं।
Next Story