राजस्थान
Bikaner : ट्रक और कार की जोरदार टक्कर से परिवार के 6 लोगों की मौत
Tara Tandi
19 July 2024 11:18 AM IST

x
Bikaner बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां गुरुवार की रात को भारतमाला सड़क पर जैतपुर टोल के पास कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में एक बच्ची घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बीकानेर से करीब 100 किलोमीटर दूर महाजन थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक कार हनुमानगढ़ से बीकानेर की ओर जा रही थी। इस दौरान कार ने खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी तेज थी कि कार के आगे वाला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। ट्रक से टकराते ही कार में बैठे दो लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। इस सड़क दुर्घटना में कार में बैठे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल है। उसे स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मृतकों के रिश्तेदारों को दुर्घटना की जानकारी दे दी है। बताया जा रहा है कि कार हरियाणा की है और मृतक हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित मंडी डबवाली के रहने वाले थे। इस हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान नीरज कुमार, पत्नी सुनयना, पिता शिव कुमार, मां आरती, बेटा डब्बू और बेटी भूमिका के रूप में हुई है।
TagsBikaner ट्रक कारजोरदार टक्करपरिवार 6 लोगों मौतBikaner truck carstrong collision6 people of family diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





