राजस्थान

Bihar के राज्‍यपाल ने राजस्‍थान विधान सभा की दैनन्दिनी के प्रकाशन को बताया ऐतिहासिक

Tara Tandi
17 April 2025 3:52 PM IST
Bihar के राज्‍यपाल ने राजस्‍थान विधान सभा की दैनन्दिनी के प्रकाशन को बताया ऐतिहासिक
x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को बिहार के राज्‍यपाल श्री आरिफ मोहम्‍मद खां के विधान सभा पहुँचने पर पुष्‍प गुच्‍छ भेंट कर स्‍वागत किया। श्री देवनानी ने श्री खां का दुपट्टा पहनाकर अभिवादन किया। विधान सभा अध्‍यक्ष ने राज्‍यपाल श्री खां को विधान सभा डायरी, कैलेण्‍डर और नवाचारों का एक वर्ष पुस्‍तक की प्रति भेंट की।
राज्‍यपाल और विधान सभा अध्‍यक्ष के मध्‍य चर्चा- बिहार के राज्‍यपाल श्री खां और राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री देवनानी के मध्‍य बिहार और राजस्‍थान राज्‍यों के विभिन्‍न विषयों, वक्‍फ संशोधन विधेयक 2025, पुलिस से सम्‍बंधित पुराने समय से चले आ रहे ऐसे कानून जिन्‍हें स्‍वतन्‍त्र भारत में नये परिवेश में बदलाव किये जाने की आवश्‍यकता है और दोनों राज्‍यों के विधानमण्‍डलों से सम्‍बन्धित विभिन्‍न विषयों पर चर्चा हुई।
विधान सभा का सदन व भवन देखा राज्‍यपाल ने – विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बिहार के राज्‍यपाल श्री खां को राजस्‍थान विधान सभा का भवन और सदन का अवलोकन कराया। श्री देवनानी ने श्री खां को बताया कि राजस्‍थान विधान सभा को वन नेशन-वन एप्‍लीकेशन नेवा के तहत पेपरलैस किये जाने के लिए सदन में प्रत्‍येक विधायक की सीट पर आइपैड लगाये गए है। उन्‍होंने बताया कि सदन को गुलाबी नगर जयपुर की तर्ज पर गुलाबी रंग के नये कलेवर में तैयार किया गया है। बिहार के राज्‍यपाल श्री खां ने विधान सभा के सदन और कॉन्स्टिट्यूशन क्‍लब ऑफ राजस्‍थान जैसी पहलों की सराहना करते हुए अध्‍यक्ष श्री देवनानी को नवाचारों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
बिहार के राज्‍यपाल ने राजस्‍थान विधान सभा की दैनन्दिनी के प्रकाशन को बताया ऐतिहासिक - बिहार के राज्‍यपाल श्री खां ने नवसंवत्सर 2082 के माह चैत्र शुक्ल, प्रतिपदा से विधानसभा दैनन्दिनी को आरम्भ किये जाने के प्रकाशन को ऐतिहासिक बताया है। श्री देवनानी ने बताया कि विधान सभा की दैनन्दिनी में महापुरूषों के चित्रों का भी समावेश किया गया है, ताकि लोग उनके आदर्श जीवन से प्रेरणा ले सके। इस वर्ष की दैनन्दिनी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर, वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप, भगवान महावीर, डॉ. ए.पी.जे अब्‍दुल कलाम, सुभाष चन्‍द्र बोस, डॉ. सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍ण, सरदार वल्‍लभ भाई पटेल, केसरी सिंह बारहठ, अरविन्‍द घोष, स्‍वामी विवेकानंद, अहिल्‍या बाई होल्‍कर और भगत सिंह के चित्रों का समावेश किया गया है।
Next Story