राजस्थान

पृथ्वी दिवस पर साईकिल रेस का आयोजन

Tara Tandi
23 April 2024 5:28 AM GMT
पृथ्वी दिवस पर साईकिल रेस का आयोजन
x
बंसवाड़ा : विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर वागड़ पर्यावरण संस्थान के तत्वावधान में साइकल रेस का आयोजन किया गया। रोमांच से भरपूर इस प्रतियोगिता में संभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर संस्था द्वारा 3 जून को महिलाओं के लिए साइकल रेस प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की गई।
प्रताप सर्कल से प्रारम्भ हुयी इस रेस को संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने हरी झंडी बताकर रवाना किया। इस अवसर पर उप वन संरक्षक जिग्नेश शर्मा, राज्य प्रदुषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी रवि कुमार चन्देल, वागड़ पर्यावरण संस्थान के अध्यक्ष डॉ. दीपक द्विवेदी, क्षेत्रीय वन अधिकारी, सुनील यादव व संतोष डामोर सहित विशिष्टजन उपस्थित थे। वन विभाग के सहयोग से आयोजित साइकल रेस ने प्रताप सर्कल से श्यामपुरा जंगल मंे प्रवेश किया।
जंगल में प्रतियोगी मोर, विभिन्न पक्षियों तथा वन्यजीवों की आवाज़ो को सुनते हुए उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे थे। यहाँ जंगल के ऊँचे-नीचे रास्तो से होते हुए 4 किलोमीटर की रोमांच भरी यात्रा तय कर निर्धारित पॉइन्ट पर पहॅुचे।
समारोह में मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने कहा कि पूरे ब्रह्मण्ड में जीवन सिर्फ पृथ्वी पर है लेकिन हम इस सुन्दर से ग्रह को सजाने-सवारने के बदले प्लास्टिक प्रदूषण से गन्दा कर रहे है। हमें आधुनिकता के भौतिकवादी आवरण को छोड़कर इकोफ्रेन्डली बनाना होगा। इस धरती को बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण का सन्देश घर-घर पहॅुचाना होगा।
अध्यक्षता करते हुए उप वन सरंक्षक जिग्नेश शर्मा ने कहा कि हम एक माह मंे कुछ दिन साइकल चलाने का निर्धारण कर ले जिससे हम प्रदुषण को नियन्त्रित कर सके। उन्होनंे प्लास्टिक के खतरों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि सैकड़ों वर्षो तक यह नष्ट नही होता है इसलिए बचाव ही उपाय है।
विशिष्ट अतिथि प्रदुषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी रवि कुमार चन्देल ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस की थीम ग्रह बनाम प्लास्टिक है। इसका उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है।
संस्थान के के अध्यक्ष डॉ. दीपक द्विवेदी ने साइकल रेस में महिलाओं के उत्साह को देखते हुए विश्व साइकल दिवस के अवसर पर 3 जून को महिलाओं की साइकल रेस प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की।
परिणाम इस प्रकार रहे
संस्थान के प्रवक्ता कपिल पुरोहित ने बताया कि साइकल रेस प्रतियोगिता मंे वृषभ सिंह चौहान प्रथम, द्वितीय मोहित पुरी, तृतीय मुदित दोसी रहे। सात्वना पुरस्कार दिव्यांश जैन, अथर्व शर्मा, शंशाक कंसारा, अर्हम मेर, सोहम खत्री, दिव्यानी सिसोदिया, राशि कंसारा को प्राप्त हुआ। साइकल चलाने के लिए सेलिब्रिटी पुरस्कार 68 वर्षीय वीरेन्द्र नायक, 53 वर्षीय साइक्लिस्ट निखिलेश भट्ट, 42 वर्षीय क्रिकेटर प्रियंका गुप्ता, 50 वर्षीय भरत राजर्षि को प्रदान किया गया। विजेताओं को मेडल, स्मृति चिन्ह, प्रश्ंासा-पत्र व नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आरम्भ में जनरल रेफरी नरेन्द्र पंडित के निर्देशन में शारीरिक शिक्षक धर्मेन्द्र त्रिवेदी, सुभाष कश्यप, जयप्रकाश मेहता के निर्देशन में साईकल रेस का शुभारम्भ हुआ।
जंगल के अलग-अलग पॉइन्ट पर तैनात रहने में इनका रहा सहयोग
साइकल रेस में समाजसेवी रामसिंह चौहान, वागड़ पर्यावरण संस्थान के नरोत्तम पंड्या, कपिल पुरोहित, अंजलि खरबन्दा, प्रवीणा सोनी, डॉ. राजेश नाबाड़े, विराट संघवी, हिमालय जोशी, दीपक बाथम, मंयक भोई, योगेश बाथम, वनपाल फरीद खां, प्रतापसिंह चूण्डावत, कालूसिंह कटारा, बसन्ती डामोर, पुष्पेन्द्र कटारा, सुरेन्द्र कटारा, सुधा मेहता, खालिद मोहम्मद, राकेश पटेल सहित वन विभाग के स्टाफ का सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा कपड़े की थैली व पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित साहित्य का वितरण किया गया।
---000---
Next Story