राजस्थान

Bhilwara: वन अधिकारों को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ

Admindelhi1
30 Aug 2024 11:56 AM IST
Bhilwara: वन अधिकारों को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ
x
वन अधिकार से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

भीलवाड़ा: प्रखंड के मोहनपुरा पंचायत के हिम्मतपुरा गांव में वन अधिकार समिति, उपरमाल मजदूर किसान संगठन एवं एफईएस संगठन के तत्वावधान में वन अधिकार से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में मांडलगढ़ एवं बिजौलिया क्षेत्र में प्रस्तुत सामुदायिक दावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

वनाधिकार समितियों द्वारा निर्णय लिया गया कि 10 सितंबर को उपखण्ड कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जायेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय को उनके वन अधिकारों के बारे में जागरूक करना और उनके अधिकारों के लिए संगठित होना था। कार्यक्रम के अंत में सदस्यों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संकल्प लिया.

Next Story