राजस्थान

Bhilwara: पर्यावरण संरक्षण रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

Admindelhi1
14 Aug 2024 11:54 AM IST
Bhilwara: पर्यावरण संरक्षण रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
x
पर्यावरण संरक्षण का रैली निकाल कर दिया संदेश

भीलवाड़ा: जैन सोशल ग्रुप भीलवाड़ा मेन ने सेवा सप्ताह के तहत पर्यावरण संरक्षण रैली निकालकर पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ग्रुप अध्यक्ष राजेंद्र गोखरू ने बताया कि रैली भीमगंज विद्यालय परिसर से शुरू हुई। रैली पुन: बड़े मंदिर एवं सूचना केन्द्र चौराहे से विद्यालय पर समाप्त हुई।

रैली में शामिल विद्यार्थी हाथों में तख्तियां तिरंगे लेकर धरती को हरा-भरा रखने का संदेश देते हुए चल रहे थे। रैली संयोजक पुष्पा गोखरू और प्रमिला गोखरू ने कहा कि प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों की कमी को देखते हुए हमें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। ग्रुप प्रचार मंत्री मनीष बम्ब ने बताया कि उपाध्यक्ष निर्मल खजांची, दीपा सिसौदिया, मधु लोढ़ा, निर्मला बुलिया व मनीषा खजांची मौजूद रहीं।

Next Story