राजस्थान

Bhilwara: अवैध मिट्टी खनन पर जब्त हुई जेसीबी

Admindelhi1
15 July 2024 12:17 PM IST
Bhilwara: अवैध मिट्टी खनन पर जब्त हुई जेसीबी
x
राजस्व विभाग और पुलिस का बड़ा एक्शन

भीलवाड़ा: आसींद कस्बे के दूल्हेसागर तालाब में अवैध मिट्टी खनन करने पर एक जेसीबी जब्त की गई है। राजस्व विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है.

जानकारी के मुताबिक, एसडीएम उम्मेद सिंह राजावत को अवैध खनन की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और अवैध खनन रोकने की कार्रवाई की. इस बीच अवैध मिट्टी दोहन के आरोप में एक जेसीबी को जब्त कर लिया गया है. जेसीबी को आसींद थाने पर खड़ा किया गया है. कार्रवाई के दौरान उपखंड अधिकारी उम्मेद सिंह राजावत, प्रहलाद सिंह गुर्जर, एएसआई श्रवण मीना मौजूद रहे।

Next Story