राजस्थान

Bhilwara: हनुमाननगर में गणेश महोत्सव पर डांडिया रास की धूम

Admindelhi1
11 Sept 2024 2:41 PM IST
Bhilwara: हनुमाननगर में गणेश महोत्सव पर डांडिया रास की धूम
x
गणेश महोत्सव में रात डांडिया रास का आयोजन किया गया

भीलवाड़ा: विहिप और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में अटल उद्यान स्थित टिनशेड परिसर में आयोजित 10 दिवसीय गणेश महोत्सव में रात डांडिया रास का आयोजन किया गया। विहिप के प्रखंड अध्यक्ष आशीष पंचोली व नगर अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि गणेश पंडाल में युवतियों व महिलाओं द्वारा डांडिया रास किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत समिति अध्यक्ष पंकज जैन एवं राकेश ओसवाल द्वारा गणेश पूजन से हुई।

मुख्य अतिथि सखी सहेली ग्रुप की कमलेश मूंदड़ा, मोनिका सुराणा, निधि गर्ग, स्मिता शर्मा, नीलम मनचंदा, वंदना तोषनीवाल, सरोज सिंहल थीं। डांडिया रास प्रतियोगिता में उपहार दिये गये। कार्यक्रम में बजरंग दल से ब्लॉक मंत्री विशाल राव, जितेंद्र चौधरी, जसवंत सिंह, भागचंद सेन, खेमचंद, तेजेंद्र, गोविंद, दीपक, नितेश, जितेंद्र मेहता सहयोग कर रहे हैं।

Next Story