राजस्थान

Bhilwara: बराणा में भरा गया 82.72 लाख का मायरा

Admindelhi1
22 Feb 2026 10:50 PM IST
Bhilwara: बराणा में भरा गया 82.72 लाख का मायरा
x

भीलवाड़ा: जिले के आसींद उपखंड के बराणा गांव निवासी भदाला (जाट) परिवार ने रविवार को परड़ोदास गांव में आयोजित विवाह समारोह में 82 लाख 72 हजार 201 रुपये का मायरा (भराभात) भरा। मायरा बहन कमला देवी (पत्नी मोहन मुंदा) के पुत्र और पुत्री के विवाह अवसर पर दिया गया।

परिवार की ओर से हरदेव, छगन और सुखदेव भदाला ने 16.5 तोला सोना भेंट किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई गई। इसके अलावा 56 लाख 51 हजार 101 रुपये नकद दिए गए। चूड़ा रस्म के लिए 21 हजार 101 रुपये अलग से प्रदान किए गए। मायरे के साथ परिवार ने सामाजिक योगदान भी दिया। अगरपुरा में निर्माणाधीन गौ चिकित्सालय के लिए 2 लाख 1 हजार रुपये की राशि दान की गई। यह राशि नशा मुक्त एवं शहीद भगत सिंह गौ चिकित्सालय के संस्थापक नारायण भदाला को सौंपी गई।

भदाला परिवार ने परड़ोदास गांव के प्रत्येक घर को एक-एक स्टील का बर्तन भी उपहार स्वरूप प्रदान किया। आयोजन में रिश्तेदारों और समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। विवाह समारोह में सामाजिक समरसता और परंपरागत रस्मों का निर्वहन किया गया।

Next Story