राजस्थान

Bharatpur: पुलिस पर पथराव के मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
2 Aug 2024 11:47 AM IST
Bharatpur: पुलिस पर पथराव के मामले के दो आरोपी गिरफ्तार
x
बाधा डालने, रास्ता रोकने का आरोप

भरतपुर: भुसावर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, रास्ता रोकने व पुलिस बल पर पथराव करने के मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 2 मई 2024 को भुसावर में हिंडौन सड़क मार्ग स्थित नयावास में सरकारी कार्य में बाधा डालने व कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस पर पथराव करने का मामला दर्ज हुआ था.

इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी जम्मन सैनी (42) पुत्र सोनू कुमार (28) को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपने परिजनों व अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस बल पर पथराव कर भुसावर-बल्लभगढ़ मार्ग जाम कर दिया।

Next Story