राजस्थान

Bharatpur: राधाकृष्णन गौ सेवा समिति ने गौशाला में गायों के लिए डलवाया चारा

Admindelhi1
18 July 2024 12:56 PM IST
Bharatpur: राधाकृष्णन गौ सेवा समिति ने गौशाला में गायों के लिए डलवाया चारा
x
गौ सेवा समिति

भरतपुर: गढ़ी सांवलदास गौशाला भरतपुर में राधाकृष्णन गौ सेवा समिति ने गायों के लिए 18 हजार रुपए कीमत का 236 मन चारा वितरित किया। समिति के अध्यक्ष शिवकांत शर्मा ने बताया कि समिति अब तक करीब 21 लाख रुपये का दान दे चुकी है।

उन्होंने कहा कि गायों की सेवा के लिए राधाकृष्णन गौ सेवा समिति का गठन किया गया है, जिसमें ज्यादातर सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हैं। जो पैसे इकट्ठा कर गायों की सेवा कर रहे हैं. वहीं पानी के लिए 60 हजार रुपये की लागत से तालाब का निर्माण कराया जा रहा है.

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष शिवकांत शर्मा, गोविंद सिंह, इंदरमल, विधि भगवान सिंह, विमल कक्कड़, राकेश भारद्वाज, रमेश शर्मा, भजन लाल, मनीराम पंवार, मुकेश पाराशर, उपाध्याय, जयनारायण व्यास, उमा शंकर शर्मा, दिनेश शर्मा आदि उपस्थित थे। महंत शिशुपाल विद्यार्थी मौजूद रहे।

Next Story