राजस्थान

Bharatpur: भरतपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म धंसा, मालगाड़ी रोककर बचाया हादसा

Admindelhi1
29 July 2026 11:23 AM IST
Bharatpur: भरतपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म धंसा, मालगाड़ी रोककर बचाया हादसा
x
रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म क्षतिग्रस्त, मालगाड़ी रोककर टला खतरा

भरतपुर: सोमवार देर रात हुई तेज बारिश के कारण भरतपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-4 का करीब 10 से 15 फीट हिस्सा ढह गया। प्लेटफॉर्म का मलबा रेलवे ट्रैक पर गिरने से एक मालगाड़ी को करीब 30 मिनट तक स्टेशन पर रोकना पड़ा। लोको पायलट की सतर्कता से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। उस समय प्लेटफॉर्म संख्या-4 से एक मालगाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म का हिस्सा अचानक भरभराकर ट्रैक पर गिर गया। लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन रोक दी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के इंजीनियर, स्टेशन अधिकारी, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) तथा अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेलवे कर्मियों ने तत्काल ट्रैक से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। करीब 30 मिनट बाद ट्रैक को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। घटना के बाद प्लेटफॉर्म संख्या-4 पर रेल संचालन प्रभावित रहा। परिचालन व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरिद्वार-बांद्रा-देहरादून मार्ग की एक ट्रेन का संचालन प्लेटफॉर्म संख्या-5 से किया गया।

Next Story