राजस्थान

Bharatpur: हर घर तिरंगा अभियान के तहत मैराथन व प्रभात फेरी का आयोजन

Tara Tandi
14 Aug 2024 10:05 AM GMT
Bharatpur: हर घर तिरंगा अभियान के तहत मैराथन व प्रभात फेरी का आयोजन
x
Bharatpur भरतपुर । हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को कलेक्ट्रेट से शास्त्री पार्क तक तिरंगा रन का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारियों से लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाते हुए हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा रैली को जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने हरी झण्डी दिखाकर कलेक्ट्रेट से रवाना किया। तिरंगा रैली में विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूल, कॉलेज स्तर के विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रशासन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर आमजन की भागीदारी से तिरंगा सैल्फी प्रतियोगिता, मैराथन, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगा यात्रा, तिरंगा मेला एवं हर घर तिरंगा फहराया जा रहा है। जिला कलक्टर ने तिरंगा रैली में शामिल विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन कर आजादी के जश्न में शामिल होने पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान है, देश की स्वतंत्रता के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने इस तिरंगे के लिए कुर्बानियां दीं। उन्होंने रैली में शामिल सभी अधिकारियों, विद्यार्थियों को आहृवान किया कि हर घर तिरंगा अभियान में वे सरकार की मंशानुरूप प्रत्येक नागरिक को भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
उप शारीरिक शिक्षा अधिकारी गंभीर सिंह ने बताया कि मैराथन में बालक वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः कृष्णा, मोहित, व सूरज रहे वहीं बालिका वर्ग में पायल, नंदिनी, वर्षा रहीं। विजेताओं को नगर निगम की ओर से पुरूस्कार प्रदान किया।
इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर शहर श्वेता यादव, मुख्य शिक्षा अधिक्री रामदयाल बंसल, कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी जिला खेल अधिकारी अभिषेक, उप जिला शिक्षा अधिकारी विजय सिंह सहित शिक्षकगण व कोच मौजूद रहे।
स्कूली विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी
हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी मल्टीपरपज स्कूल से प्रारंभ होकर मानसिंह सर्किल, बिजली घर चौराहा, कलेक्ट्रेट होते हुए यातायात चौराहे से पुनः मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी राम दयाल बंसल, सह प्रभारी व उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा विजय सिंह सहित शिक्षणगण उपस्थित रहे।
---00---
Next Story