राजस्थान

Bharatpur : मिट्टी की ढाय गिरने से बड़ा हादसा, चार की मौत, दो घायल

Saba Naaz
29 Jun 2025 6:44 PM IST
Bharatpur : मिट्टी की ढाय गिरने से बड़ा हादसा, चार की मौत, दो घायल
x
Bharatpur भरतपुर : भरतपुर के गहनोली मोड़ थाना क्षेत्र के गांव नगला जंगी में उस समय हड़कंप मच गया जब चंबल की पाइपलाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे में मिट्टी निकालते वक्त मिट्टी की ढाय गिर गई।
इस हादसे में 6 लोग दब गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई और 2 घायल हैं। ये सभी लोग उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के उत्तू गांव के रहने वाले थे, जो चिकनी मिट्टी लेने वहां आए थे। बताया जा रहा है कि ये मिट्टी गांव में मिट्टी के चूल्हे बनाने के लिए ली जा रही थी। हादसा उस वक्त हुआ जब लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी खोदते समय अचानक मिट्टी का ढेर गिर गया।चीख-पुकार सुनकर गांववालों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी।
जिला कलेक्टर कमर चौधरी, एसपी मृदुल कछावा, और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन की मदद से सभी लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। मरने वालों में अनुकूल, विमला देवी, योगेश कुमारी और विनोद देवी शामिल हैं। एक महिला की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई, जबकि दो घायल लोगों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Next Story