राजस्थान

Bharatpur: कॉलेज छात्रों ने सांसद संजना जाटव को सौंपा ज्ञापन

Admindelhi1
11 Sept 2024 2:35 PM IST
Bharatpur: कॉलेज छात्रों ने सांसद संजना जाटव को सौंपा ज्ञापन
x
भरतपुर सांसद संजना जाटव

भरतपुर: वैर के राजकीय महाविद्यालय में फैली समस्याओं को लेकर छात्रों ने मंगलवार को भरतपुर सांसद संजना जाटव को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कॉलेज की समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई।

छात्र प्रतिनिधि लोकेंद्र सिंह, आकाश ने कहा- वैर कॉलेज में प्राचार्य सहित प्रोफेसरों के पद रिक्त हैं। जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. नये महाविद्यालय भवन का निर्माण कराया गया है। लेकिन अब तक कॉलेज पुराने स्कूल भवन में ही संचालित हो रहा है. जहां बारिश होने पर पानी टपकता रहता है। बारिश में छात्रों के लिए बैठने की बात तो दूर खड़े रहने की भी कोई सुविधा नहीं है। छात्रों ने सांसद से कॉलेज को नये भवन में स्थानांतरित करने और रिक्त पदों को भरने की मांग की.

Next Story