राजस्थान

Bharatpur: मारपीट और एससी-एसटी मामले का आरोपी गिरप्तार हुआ

Admindelhi1
10 July 2024 11:03 AM IST
Bharatpur: मारपीट और एससी-एसटी मामले का आरोपी गिरप्तार हुआ
x
मारपीट व जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज

भरतपुर: भुसावर थाने में दर्ज मारपीट व एससी एसटी एक्ट के मामले में पुलिस ने एक निजी अस्पताल के संचालक को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि भुसावर के श्री हॉस्पिटल में कार्यरत एक परिवादी ने 26 जून 2024 को थाने में मारपीट व जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज कराया था.

जिस पर कार्रवाई करते हुए सीओ भुसावर धर्मेंद्र शर्मा ने बयाना में संचालित कृष्णा हॉस्पिटल के संचालक शेरपुर निवासी कप्तान सिंह (41) पुत्र रामभरोसी को गिरफ्तार कर लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है.

Next Story