
x
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले में आज एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां पाइप लाइन डालने के दौरान मिट्टी ढह गई. इसमें एक दर्जन महिला और पुरुष मजदूर दब गए. ये हादसा जिले के घनौली मोड़ थाना क्षेत्र के नगला जंगी गांव के पास हुआ. यहां मिट्टी के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत की बात भी सामने आ रही है. मृतकों में एक युवक और एक महिला शामिल बताई जा रही है.
जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अब तक छह महिलाओं को रेस्क्यू कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, नगला जंगी गांव में चंबल पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा था. इसी दौरान ये हादसा हुआ. सुदाई की जा रही थी कि अचानक मिट्टी ढह गई. खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से कई मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए. ये हादसा आज सुबह साढ़े आठ बजे का बताया जा रहा है.
Tagsराजस्थानभरतपुरपाइपलाइनकार्यहादसादो मजदूरदबकरमरेRajasthanBharatpurpipelineworkaccidenttwo laborerscrushed to deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





