राजस्थान

भरतपुर राजस्थान की अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए जूनून से 3 खिलाड़ियों का चयन

Mohammed Raziq
3 Oct 2023 11:21 AM IST
भरतपुर राजस्थान की अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए जूनून से 3 खिलाड़ियों का चयन
x
ट्रॉफी के लिए जूनून से 3 खिलाड़ियों का चयन
राजस्थान भरतपुर। राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा राजस्थान की अंडर-19 टीम बनाने ​के ​लिए आयोजित की जा रही अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में भरतपुर जिले से तीन खिलाड़ी कार्तिक शर्मा और अनिरुद्ध सिंह का ए टीम में तथा चेतन शर्मा का सी टीम में चयन हुआ है।
जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि भरतपुर जिले से एक साथ तीन खिलाड़ियों का राजस्थान की चैलेंजर ट्रॉफी में चयन हुआ है तथा इन तीनों प्रतिभावान खिलाड़ियों ने गत दिनों आरसीए द्वारा आयोजित की गई राज्य स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में किए गए बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर चयन हुआ है। प्रतियोगिता 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक जयपुर में एक दिवसीय पद्धति के आधार आयोजित की जाएगी । इससे पहले भरतपुर से 4 महिला क्रिकेटरों का चयन भी चैलेंजर ट्रॉफी के लिए हो चुका है। उनको प्रदर्शन के आधार पर राज्य टीम में चुना जाएगा।
चयन पर जिला क्रिकेट संघ के चयनकर्ता नरेश खत्री, सूरज शर्मा, सियाराम लंकेश, प्रेम सिंह एवं देवेंद्र कालू एवं संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह, विष्णु लोहिया और राजेश शर्मा, संयुक्त सचिव राकेश मित्तल व कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र तिवारी तथा सदस्य नाहर सिंह पैंगौर, त्रिलोकनाथ शर्मा, वीनू जघीना, देवेश गादौली,अवदेश खटाना, मंगल सिंह, एवं बरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया ने शुभकामनाएं दी।
Next Story