राजस्थान

Bharatpur: रानी लक्ष्मीबाई का 166वां बलिदान दिवस मनाया गया

Admindelhi1
19 Jun 2024 10:28 AM IST
Bharatpur: रानी लक्ष्मीबाई का 166वां बलिदान दिवस मनाया गया
x

भरतपुर: भाजपा शहर मंडल बयाना की ओर से कल (मंगलवार) शाम संपत पैलेस में वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का 166वां बलिदान दिवस मनाया गया। शहर मंडल अध्यक्ष आनंद नहरौली की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता का पहला संघर्ष झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के नेतृत्व में शुरू हुआ था। 18 जून 1857 को अंग्रेजों के साथ निर्णायक युद्ध में वे ग्वालियर में शहीद हो गये। रानी लक्ष्मीबाई अभूतपूर्व पराक्रम और बहादुरी की प्रतीक थीं। जिन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। कार्यक्रम में बंध बारैठा मंडल अध्यक्ष मानसिंह पटेल, अल्प सख्या मोर्चा नगर अध्यक्ष रवींद्र जैन एडवोकेट, सतीश तिवारी, लक्ष्मण शर्मा, ताराचंद अग्रवाल, पूरन शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

Next Story