राजस्थान
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने हरियाली अमावस पर्व धूमधाम से मनाया
Kajal Dubey
29 July 2022 1:28 PM GMT

x
पढ़े पूरी खबर
चित्तौरगढ़, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने गुरुवार को रावतभाटा में हरियाली अमावस पर्व धूमधाम से मनाया। महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष राजू चौधरी, महामंत्री आशा महावर व जय भारती ने बताया कि इस अवसर पर महिला मोर्चा सदस्यों ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर विश्व कल्याण की कामना की. इसके बाद महिलाओं ने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने झूले का लुत्फ उठाया।
इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष मंजुता जंगम, अरुणा शर्मा, पूर्व पार्षद रूपकला परता, पार्षद रेखा लोढ़ा, अनीता पालीवाल, शांति यादव, आरती यादव, मनीषा जांगिड़, खुशबू जोशी, शकुंतला चौधरी, राजकुमारी चौहान, वर्षा चौहान, नूतन मोरिया, कुसुम ओझा, रानी नेहा, वैजयंती राठौड़, सलोनी, शशिकिरण, देवकन्या धाकड़, राजेश मेवाड़ा, महिमा जैन, नीता नामा, मोनिका सिसोदिया सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
Next Story