राजस्थान

भारतीय जनता पार्टी गुजरात में चुनाव में पानी की तरह पैसा बहा रही है: गहलोत

Admin Delhi 1
2 Dec 2022 1:09 PM GMT
भारतीय जनता पार्टी गुजरात में चुनाव में पानी की तरह पैसा बहा रही है: गहलोत
x

जयपुर न्यूज़: गुजरात में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा कर रहे है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ गहलोत ने झालोद व वाघोड़िया में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। गहलोत ने कहा कि देश में बदलाव के लिए कांग्रेस को जीताना आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के साथ भावनात्मक खेल खेलते है। बीजेपी गुजरात चुनाव में पानी की तरह पैसा बहा रही है। वैसे तो भाजपा बाद में ईडी पहले आती है। मनरेगा आया गांवों में रोजगार मिल गया, शिक्षा का अधिकार मिल गया, यह सभी कांग्रेस लेकर आई।

अगर गुजरात में भी राजस्थान का मॉडल होता, तो स्थिति सही हो जाती, आदिवासियों का सम्मान गांधी के समय से ही होता आ रहा है। देश में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई को लेकर भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है। गुजरात के मोरबी में इतना बड़ा हादसा हुआ, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। गुजरात में इस बार परिवर्तन होगा और कांग्रेस सरकार बनाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि गुजरात में अत्याचार कम क्यों नहीं हो रहे है। देश में अमीरों की संपत्ति बढ़ रही है और गरीबों की कम हो रही है। केन्द्र ने गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया।

Next Story