राजस्थान

उदयपुर में भारतात्मा वेद पुरस्कार समारोह, वैदिक विद्वानों और संस्थाओं का सम्मान

Admindelhi1
26 Nov 2026 3:18 PM IST
उदयपुर में भारतात्मा वेद पुरस्कार समारोह, वैदिक विद्वानों और संस्थाओं का सम्मान
x
वैदिक परंपरा को सहेजने वालों का सम्मान, फड़के दिनकर माधव को ‘वेदार्पित जीवन’ पुरस्कार

उदयपुर: विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंघल की स्मृति में स्थापित ‘भारतात्मा वेद पुरस्कार’ समारोह बुधवार को आरएनटी मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित हुआ। सिंघल फाउंडेशन की ओर से आयोजित समारोह में वेदों के अध्ययन, अध्यापन, संरक्षण और प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विद्वानों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में सन्निधानम् वेंकट श्रीकृष्णानन्द वाचस्पति, डी. नारायण शर्मा और श्री जगद्गुरु वेद काव्य विद्या भवनम् ट्रस्ट को पुरस्कृत किया गया। वरिष्ठ विद्वान फड़के दिनकर माधव को आजीवन वैदिक सेवाओं के लिए ‘वेदार्पित जीवन’ पुरस्कार प्रदान किया गया।

फाउंडेशन के ट्रस्टी सलिल सिंघल ने बताया कि वर्ष 2017 से प्रतिवर्ष दिए जा रहे इन पुरस्कारों का उद्देश्य वैदिक परंपरा को संरक्षित करने वाली प्रतिभाओं और संस्थाओं को प्रोत्साहित करना है। चार श्रेणियों के तहत तीन से सात लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। समारोह में बड़ी संख्या में विद्वान, शोधार्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Story