राजस्थान

भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन की दी बधाई, राजस्थान में शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा

jantaserishta.com
17 Sept 2025 11:14 PM IST
भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन की दी बधाई, राजस्थान में शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा
x
rajasthan राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को 'सेवा पखवाड़ा' की शुरुआत करते हुए कहा कि यह राजस्थान में सेवा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिसका उद्देश्य राज्य के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा, "आज राजस्थान से सेवा का काम शुरू हुआ है और यह न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में, बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा से हमें यही सिखाया है कि जो लोग सबसे पिछले पायदान पर हैं, उनकी मदद करनी चाहिए, और हम इसी दिशा में काम कर रहे हैं। सीएम शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने गरीबों और जरूरतमंदों के लिए रोजगार की नई पहल की है, जिसके तहत अब विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें रोजगार दिया जाएगा। विशेष रूप से, उन्होंने 'विश्वकर्मा योजना' का उल्लेख किया, जिसमें पारंपरिक कला और शिल्प कार्यों से जुड़े लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही, 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' के तहत महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में भी राज्य सरकार काम करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनकी नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा हर क्षेत्र में हमारी माताओं और बहनों को सशक्त बनाने के लिए कदम उठाए हैं। उनका यह सपना रहा है कि हर योजना का लाभ अंतिम पायदान तक पहुंचे। यही कारण है कि आज की यह पहल, विशेष रूप से महिलाओं और गरीबों के लिए एक अहम कदम साबित होगी। सीएम शर्मा ने आगे कहा, "हमारे प्रधानमंत्री का यही मानना है कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तब ही हमारा देश, हमारा राज्य और हमारा जिला सशक्त हो सकता है। इस दिशा में पीएम मोदी ने पिछले 11 सालों में जो बदलाव किए हैं, वे हर किसी के सामने हैं। उनका यह लक्ष्य हर व्यक्ति तक समान अवसर पहुंचाने का है, चाहे वह महिला हो या पुरुष। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह भी कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत हर नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अंतिम पंक्ति का व्यक्ति भी समाज में अपनी जगह पा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story