
x
Chittorgarh चित्तौड़गढ़। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में हाल ही में हुई आगजनी की घटना को बेहद दुखद करार देते हुए राज्य की भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सचिन पायलट ने सरकार की गैर-जिम्मेदारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सबसे चिंताजनक बात यह है कि अब तक सरकार का कोई प्रतिनिधि पीड़ितों से मिलने तक नहीं पहुंचा। यह सरकार के मिसमैनेजमेंट और अफसरशाही के हावी होने का स्पष्ट प्रमाण है।
सरकार की लापरवाही केवल इस घटना तक सीमित नहीं है। हाल ही में एक सरकारी अस्पताल में कफ सिरप पीने से कई मासूम बच्चों की मौत हो गई, लेकिन सरकार ने इस मामले को भी गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने आगे कहा कि दो साल पुरानी भाजपा सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है। सरकार ने बड़े-बड़े वादे तो किए, लेकिन धरातल पर कोई काम नजर नहीं आता। पिछले दो वर्षों में सरकार आपसी खींचतान और घोषणाओं तक ही सीमित रही, जबकि जनता की समस्याएं जस की तस हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हालिया आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार के मामले तेजी से बढ़े हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है।
लूटपाट और अन्य अपराधों में भी वृद्धि हुई है, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। राजस्थान महिला अत्याचार के मामलों में देश में अग्रणी होने की स्थिति तक पहुंच गया है, जो सरकार की विफलता को दर्शाता है। सचिन पायलट ने बिहार विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए दावा किया कि वहां बदलाव की लहर है। जनता नीतीश कुमार की सरकार से तंग आ चुकी है और इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है। राहुल गांधी की यात्रा का बिहार में काफी सकारात्मक असर होगा। वहां पर जनता से जुड़े हुए तमाम मुद्दे हावी हैं और जनता उन सवालों का जवाब चाहती है।
Tagsसचिन पायलटराजस्थानपूर्व उपमुख्यमंत्रीकांग्रेसएसएमएस अस्पतालआगजनीभजनलाल सरकारमिसमैनेजमेंटअफसरशाहीमहिला सुरक्षाअपराधकफ सिरप मौतबिहार चुनावइंडिया गठबंधनराहुल गांधीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





