राजस्थान

बेहतर प्रदर्शन से आप बनी देश की 8वीं राष्ट्रीय पार्टी: देवेन्द्र

Admin Delhi 1
9 Dec 2022 1:01 PM GMT
बेहतर प्रदर्शन से आप बनी देश की 8वीं राष्ट्रीय पार्टी: देवेन्द्र
x

जयपुर न्यूज़: आप पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव देवेन्द्र शास्त्री ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में पार्टी की सरकार और बाद गुजरात में 13 प्रतिशत से अधिक मत लेकर पार्टी देश की 8वीं राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। पार्टी ने एक दशक की यात्रा में अनेक कीर्तिमान बनाए है। इसमें 2 राज्यों में पूर्ण सरकार बनाई। दिल्ली के एमसीडी चुनाव में जीत प्राप्त की।

अब गुजरात में बेहतर प्रदर्शन से यह स्पष्ट हो गया है कि पार्टी राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगी। शास्त्री ने कहा कि आप की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर आप के साथ आ रहे है।

Next Story