राजस्थान
श्रम विभाग द्वारा संचालित शुभ-शक्ति योजना अन्तर्गत हिताधिकारियों से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फोन
Tara Tandi
28 Aug 2023 11:46 AM GMT

x
श्रम विभाग द्वारा संचालित शुभ-शक्ति योजना आवेदनों का निस्तारण वर्तमान में नहीं किया जा रहा है। विभाग मुख्यालय द्वारा आदेश प्राप्त होने पर इन आवेदनों का निस्तारण कार्यालय द्वारा किया जावेगा।
श्रम कल्याण अधिकारी नमोनारायण मीना ने बताया कि कार्यालय में आमजन द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गयी है कि उनके दूरभाष नं. पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अलग-अलग मोबाईल नं. 9587461832, 9812133791 एवं 8905494378 द्वारा फोन कर शुभ-शक्ति योजना के आवेदनों का निस्तारण करवाने हेतु व्यक्तिगत दस्तावेजों की व्हाटसप पर मॉग की गयी है।
श्रम कल्याण अधिकारी ने बताया कि कार्यालय के कार्मिकों द्वारा किसी भी हिताधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर शुभ-शक्ति योजना के दस्तावेजो की मॉग नही कि जा रही है एवं कार्यालय में प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक दौसा को अवगत करवा दिया गया है। श्रम कल्याण अधिकारी द्वारा पंजीकृत हिताधिकारियों से यह अपील की गयी है कि अज्ञात व्यक्तियों को किसी भी प्रकार के दस्तावेज नही देवे एवं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा इस प्रकार के कॉल आने पर शीघ्र ही श्रम कल्याण अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन को सूचित करें ताकि ऎसे लोगों खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सकें।
Next Story