Behror: डॉक्टर्स डे के मौके पर लायंस क्लब बहरोड़ द्वारा 17 चिकित्सकों का सम्मान

बहरोड़: लायंस क्लब बहरोड़ द्वारा क्लब की पहली सामाजिक गतिविधि के रूप में डॉक्टर्स डे के अवसर पर नगर के 17 सरकारी व गैर सरकारी डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले डॉक्टरों को फूलमाला, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र यादव, डॉ. माया यादव, डॉ. जय राम राव, डॉ. विजय मंडोर, डॉ. अर्चना श्रृंगी, डॉ. रतनलाल, डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. राजेश यादव, डॉ. राजकुमार, डॉ. पूरणमल, डॉ. दिनेश यादव, डॉ. राहुल यादव, डॉ. गौरव, डॉ. आकांक्षा, डॉ. समी, डॉ. आदिति और डॉ. विजय जांगिड़ मौजूद रहे।
सम्मान समारोह में लायंस क्लब बहरोड़ अध्यक्ष पमीत यादव, जॉन चेयरपर्सन केपी यादव, संयोजक दीवान सिंह, लायन मनोज शर्मा, लायन शिव शंकर गुप्ता, लायन महेश जैन, लायन ब्रजराज सिंह, लायन रामपाल कुमावत एवं लायन योगेंद्र राघव ने चिकित्सकों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा सेवाओं में योगदान देने वाले डॉक्टरों का उत्साहवर्धन करना और समाज में उनके योगदान को मान्यता देना था। क्लब के अध्यक्ष ने सभी चिकित्सकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि डॉक्टर्स डे समर्पण, सेवा और मानवता के प्रतीकों का सम्मान करने का दिन है।





