राजस्थान
Barmer: छात्रा से रैगिंग करने वाले छह सीनियर छात्र निष्कासित
Tara Tandi
22 Feb 2025 3:56 PM IST

x
Barmer बारमेर: सीनियर छात्रों की ओर से रैगिंग लेने और लगातार टार्चर किए जाने से परेशान एक छात्रा की शिकायत पर बाड़मेर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छह छात्रों को निष्कासित कर दिया है। निष्कासन की गाज तीन छात्राओं पर भी पड़ी है।
रैगिंग की घटना को लेकर एक बार फिर बाड़मेर मेडिकल कॉलेज चर्चा में आ गया है। इससे पूर्व नवंबर महीने में इस तरह का एक मामला प्रकाश में आया था, जिसमेंं 14 छात्राओं को निष्कासित किया गया था। ताजा मामले में शिकायत मिलने पर पांच मेडिकोज को तत्काल हॉस्टल छोड़ने के आदेश हुए हैं, जिनको शनिवार को अन्यत्र शिफ्ट होना होगा। पीड़िता छात्रा की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एक कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने मामले की गहराई से पड़ताल की। इसके बाद छह छात्रों को रैगिंग का आरोपी माना। अब आरोपी सभी छात्रों को एक निश्चित समयावधि के लिए शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों से वंचित रहना होगा।
कमेटी ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद लिया निर्णय
कॉलेज प्रशासन को जब पीड़ित छात्रा ने लिखित रूप में शिकायत की तो इस मामले के निस्तारण को लेकर गठित कमेटी ने दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का अवसर दिया। इस पर एक बारगी आरोपी सभी छात्रों ने आरोपों को निराधार बताया। इसके बाद कमेटी ने सख्ती से पूछताछ करते हुए आरोपी छात्रों को उनके गार्जियन्स को बुलाकर उनके सामने पूछताछ करने की चेतावनी दी। इस पर रैगिंग लेने वाले छात्रों ने सच्चाई बताई और भविष्य में रैगिंग या किसी भी छात्र को इस तरह प्रताड़ित नहीं करने का भरोसा दिलाया।
इस बीच अनुशासनात्क कार्रवाई के तौर पर एक बारगी छह छात्रों को एक निश्चित समयावधि के लिए निष्कासित किया गया। कमेटी में शामिल सदस्यों के समक्ष पीड़ित छात्रा ने अपना पक्ष रखते हुए कॉलेज आते-जाते समय आरोपियों की ओर से फब्तियां कसने एवं लैंगिग उत्पीड़न की शिकायत की थी, जिससे वो काफी दिनों से मानसिक अवसाद की स्थिति का सामना कर रही थी।
TagsBarmer छात्रा रैगिंगछह सीनियरछात्र निष्कासितBarmer student raggingsix seniorsstudent expelledजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





